
विक्की मद्धेशिया बने प्रयास सामाजिक संगठन के बूढ़नपुर तहसील अध्यक्ष
रिर्पोट- शीतला त्रिपाठी
आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन के विक्की मद्धेशिया को बूढ़नपुर तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। गुरूवार को संगठन सचिव इंजी सुनील यादव ने पहुंचकर उन्हें बधाई देकर शपथ दिलायी।
बताते चलें कि अतरौलिया मुहल्ला गोला बाजार, सदर बाजार पूर्वी निवासी विक्की मद्धेशिया जनसरोकार को लेकर लगातार प्रयास संगठन से जुड़कर कई नेक कार्यो में अपना शत प्रतिशत सहयोग दिया। इसके अलावा वे सामाजिक मूल्यों को उत्थान के लिए लगातार परिश्रम कर रहे थे। इसी को देखते हुए प्रयास संगठन के सचिव इंजी सुनील यादव द्वारा उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। जैसे ही इस बात की सूचना लोगों को हुई लोगों ने मिष्ठान खिलाकर उन्हंें बधाईयां दी।
अध्यक्ष मनोनीत किये जाने से विवके मद्धेशिया ने कहा कि पद हमें जिम्मेदारियों का बोध कराती है। अब संगठन के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गयी हैं। शीध्र ही कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को पूरे क्षेत्र में मजबूत बनाने का कार्य किया जायेगा। बधाई देने वालों में विक्रम बहादुर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अंजनी मद्धेशिया आदि रहे।
You must log in to post a comment.