रिर्पोट- राजन शिल्पकार आजमगढ़ | विधानसभा निजामाबाद बहुजन समाज पार्टी की मासिक बैठक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी ( घुरीपुर ) में महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आहूत की गई | बैठक में मुख्य अतिथि माननीय पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभारी सुनील कुमार , अध्यक्ष ओंकार शास्त्री संचालन अवानिश्वर चंद्र विधानसभा अध्यक्ष निजामाबाद की देखरेख में हुई | इनके अलावा बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद ताहिर उर्फ मुन्नू अमरजीत यादव राम पूजन कमलेश हरिश्चंद्र महेंद्र राजभर सुरेंद्र यादव राजकुमार यादव श्यामलाल प्रधान विजय कुमार राजेश कुमार शंकर प्रसाद प्रदीप कुमार लालचंद राजेश कुमार सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक में श्री सुनील कुमार ने कहा कि आज जनता बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मां बहन कुमारी मायावती जी के शासन काल को याद कर रही है | भाजपा पर करारा वार करते हुए उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में आज भाजपा की सरकार है इसके बावजूद देश बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहा है| जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है| 2022 में जनता भाजपा एंड कंपनी को उखाड़ फेंके गी |
पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ शास्त्री ने कहा कि हम लोगों को राजनीतिक परिवर्तन करने के लिए सत्ता पर कब्जा करना होगा! सपा और भाजपा कभी किसी का भला नहीं करेगी | उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पिछले 4 सालों में पॉलिथीन को हटाने के नाम पर हजारों करोड़ रुपया विज्ञापन पर बर्बाद कर रही है! अगर बहन जी की सरकार होती तो एक घंटा में पॉलिथीन बंद हो जाता है|
पार्टी के संस्थापक माननीय काशीराम जी की पुण्यतिथि 9 अक्टूबर को जिला पंचायत नेहरू हाल में समय 10:00 बजे से मनाया जाएगा |
You must log in to post a comment.