
भाजपा देश के लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने पर उतारू है-दयाराम पाल
आजमगढ़| दयाराम पाल बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व एम0एल0सी0, पूर्व मंत्री बसपा छोड़कर लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद प्रथम बार अपने गृह जनपद मऊ जा रहे थे। बूढ़नपुर बाजार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किये। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष के अतिरिक्त रणजीत राजभर, छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष यादव, रिंकू यादव, शुभम यादव, अशोक यादव, जयराम पटेल, शैलेष पटेल, डा0पटेल आदि लोग मौजूद थे।
बूढ़नपुर से उनका काफिला जनपद आजमगढ़ में पहुॅचा वहाॅ पर उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उनके सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने पर उतारू है। देश की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गयी है। नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही है। बल्कि नोटबन्दी व जी0एस0टी0 जैसे जनविरोधी फैसले के कारण छोटे उद्योग धन्धे बन्द हो रहे हैं नौकरियों से लोग निकाले जा रहे हैं। पब्लिक सेक्टर की ईकाई रेल, टेलीफोन व अन्य को प्राइवेट सेक्टर में दिया जा रहा है। गरीबी, मॅहगाई, बेरोजगारी के कारण लोग भूखमरी के शिकार हैं। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। देश प्रदेश में हिटलरशाही का राज है। बोलने पर भी पाबंदी है। ऐसे समय में बसपा डा0अम्बेडकर, मा0कांशीराम के सिद्धान्तों को छोड़कर भाजपा की नीतियों व सिद्धान्तों को मानने लगी है। देशहित, संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण को बचाने के लिए हमने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। देश में अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं जो भाजपा की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों, पूॅजीवादी चरित्र, गरीबों व किसानों के शोषण से लड़ रहे हैं। आज कांग्रेस, बसपा व अन्य विपक्ष की पार्टियाॅ अप्रासंगिक हो गयी हैं। देश की गरीब, शोषित जनता, किसान, बेरोजगार, प्रशासन व पुलिस के उत्पीड़न के शिकार लोगों की निगाह नौजवान अखिलेश यादव पर टिकी है।
वार्ता के दौरान विधायक आलमबदी, सना परवीन, बबिता चैहान, इन्द्रभूषण यादव, शिवसागर यादव, सुफियान अहमद, राजाराम सोनकर, राजेश यादव, अनीता चैहान, ज्ञान्ती, दुर्गेश यादव, प्रदीप यादव, सपना निषाद आदि उपस्थित थे।
You must log in to post a comment.