
महिला ने दिया 3 बच्चो को जन्म
बलिया – महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों का जन्म
पूर्वांचल डेस्क बलिया रिपोर्ट :- अरविन्द्र कश्यप


बलिया :- बांसडीह स्थित पीएचसी पर गुरुवार की सुबह एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता व स्टाफ नर्स अनिता ने बताया कि रीमा पत्नी प्रमोद गोंड के तीनों बच्चों का जन्म 20 मिनट में हुआ। तीनों बच्चे तथा जच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य एवं सेहतमंद हैं। जन्म के समय इनमें से तीनों बच्चे का वजन 2.5-2.5 किलोग्राम था। बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रूकनपुरा निवासी रीमा गुरुवार की सुबह अस्पताल में भर्ती हुई थी। पहला बच्चा सुबह 7.31 बजे और दूसरा बच्चा 7.42 बजे हुआ। इसी बीच तीसरा बच्चा दिखाई दिया, जो 7.51 बजे जन्म लिया। एक साथ दो पुत्र एवं एक पुत्री के जन्म से परिवार में खुशी का महौल है।
You must log in to post a comment.