आजमगढ़, समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरने के आयोजन के अन्तर्गत निजामाबाद तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए सपा नेताओ ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल हो गयी है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। यह प्रदेश हत्या प्रदेश हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं उनको सरकारी संरक्षण मिल रहा है। सरेआम लड़कियों का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हो गयी हैं। सरकार अपराधियों बचाने के लिए पीड़ितों को ही जेल में डाल रही है। अपराधी सरेआम गोलियाॅ चला रहे हैं। समाज में दहशत व भय का वातावरण हो गया है। वक्ताओ ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं उनको देश में किसानों, गरीबों, बेरोजगारों की चिन्ता नहीं है। लोग भूखों मरने पर मजबूर हैं। गन्ना का बकाया मूल्य नहीं दिया गया।
सना परवीन ने कहा कि देश में धर्म व जाति के नाम पर लोगों में नफरत पैदा की जा रही है। आजम खाॅ जैसे ईमानदार नेता को परेशान करने के लिए सरकारी तन्त्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बबिता चैहान व सूरज राजभर ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर उनको देश की मुख्य धारा से अलग किया जा रहा है। धर्म के ठेकेदार लोग लड़कियों का बलात्कार कर उनके जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। उस समय इन लोगों को हिन्दू धर्म नहीं दिखाई देता। इस दौरान इफ्तेखार आलम, अशोक यादव, शादाब अहमद उर्फ मिस्टर, कलीम अहमद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You must log in to post a comment.