
निकाय चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल किया-महेन्द्र नाथ पाण्डेय
आजमगढ़-डेस्क-रिपोर्ट- अनुराग सागर- सिटी रिर्पोटर
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन नेहरू हाल के सभागार में किया। जनपद में नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले पार्टी के लालगंज, सरायमीर और भाजपा समर्थित फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहाकि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है। निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय हासिल किया। उन्होने कहाकि समाजवादी पार्टी और बसपा ने निजी स्वार्थ की राजनीति की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता का काम करने वाली सरकार है। आगे कहाकि आजमगढ़ मेरा परिवार है यह मेरा कर्म क्षेत्र और संस्कार क्षेत्र है। मैने यहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम किया है। आजमगढ़ के कार्यकर्ता विपरित परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम करने वाले और अनुशासित कार्यकर्ता है। आजमगढ़ योगी जी के उच्च प्राथमिकता वाला जिला है। हमारी सरकार विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा आजमगढ़ को एक विकसित जिला बनाने के लिए कटिबद्ध है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में भ्रष्टाचार, गुण्डाराज और जातिवादी राजनीति का सफाया हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान के बाद केन्द्र में मोदी और राज्य में योगी को कुशल नेतृत्व का अवसर मिला है और हमारी सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। कार्यक्रम को विधायक अरूणकांत यादव और पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अखिलेश मिश्र, रामाधीन सिंह, श्रीकृष्ण पाल, माला द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह, विनोद राय, श्रीकृष्ण तिवारी, राममूरत सिंह, शिवनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, सहजानन्द राय, रामपाल सिंह, ब्रजेश यादव, रविशंकर तिवारी, सुनील राय, कमलेन्द्र मिश्र, वरूण राय, अरविन्द जायसवाल, लक्ष्मण मौर्या, जयनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धु्रव सिंह ने किया।
You must log in to post a comment.