
नामांकन का नहीं खुला खाता, सिर्फ पर्चे बिके
मेयर पद के लिए पहला पर्चा पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह के बेटे आशीष कुमार सिंह ने खरीदा। सिविल लाइंस के आशीष अपनी पत्नी आशा सिंह के साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने मेयर पद के लिए दो सेट पर्चा खरीदा। उन्होंने पार्टी के कालम में खुद को भाजपा का उम्मीदवार भी बताया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान ने भी मेयर का दो सेट में पर्चा खरीदा। पार्टी के कालम में उन्होंने खुद को कांग्रेस का उम्मीदवार बताया है। धर्मराज दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। एक बार वह निर्दल लड़े थे जबकि दूसरी बार उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया था। पूर्व पार्षद मेवालाल जायसवाल ने भी खुद को समाजवादी पार्टी का बताते हुए मेयर पद के लिए पर्चा खरीदा। कांग्रेस नेता जियाउद्दीन अंसारी ने खुद को निर्दल बताते हुए पर्चा लिया।
कलेक्ट्रेट में बने नामांकन कक्षों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डीएम राजीव रौतेला, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, एडीएम सिटी रजनीश चंद्रा मय पुलिस नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते रहे।
नगर पंचायतों के लिए पर्चा बिक्री
नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य
बांसगांव 01 00
बड़हलगंज 00 00
गोला 00 00
सहजनवां 00 04
पीपीगंज 02 35
पिपराइच 03 00
मुंडेरा बाजार 00 12
उनवल 09 17
You must log in to post a comment.