
डांडिया के माध्यम से नारियों में होता है ऊर्जा का संचार- अनामिका सिंह पालीवाल
रिर्पोट- शशांक सोमवंशी
नवरात्रि डांडिया उत्सव मंे ड्रेस, ज्वैलरी और डांडिया कम्पटीशन रहा आकर्षण का केंद्र


आजमगढ़। अभया महिला सेवा संस्थान द्वारा नवरात्रि डांडिया उत्सव का आयोजन नगर के हरवंशपुर स्थित पालीवाल मैरेज हाल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलित के साथ आरती पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इसके बाद जहां एक बार देवी गीतों पर डांडिया के साथ महिलाओं ने समां बांधा तो पूरा कार्यक्रम देवीमय हो गया। वहीं डांडिया और ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी सशक्त भागीदारी के लिए महिला टीमों ने जलवा बिेखरा वहीं ज्वेलरी प्रतियोगिता भी लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा। प्रतियोगिता का बारिकियों पर निर्णायक मंडल नजर रखे हुए था।
अभया महिला सेवा संस्थान की सचिव व आयोजिका अनामिका सिंह पालीवाल ने बताया कि नवरात्रि शक्ति का पर्व है, जिसमे आराध्य मां दुर्गा की पूजा होती है, डांडिया के माध्यम से नारियों में ऊर्जा का संचार कियाजाता है। डांडिया उत्सव में बीबीएस स्कूल, रत्ना पब्लिक स्कूल व हर्ष पब्लिक स्कूल विद्यालय की बच्चियों ने डांडिया कंपटीशन और ड्रेस कंपटीशन ज्वेलरी कंपटीशन में हिस्सा लिया। जिसमे निर्णायक मंडल द्वारा जिसमें रत्ना पब्लिक को प्रथम तो बीबीएस स्कूल द्वितीय वहीं हर्ष पब्लिक स्कूल को तृतीय घोशित किया गया। वहीं कपल डांस में प्रिया और तरुण प्रथम रहे तो प्रीति और अनुपम को द्वितीय वहीं ज्योति-अमीषा तीसरे पर रही। ड्रेस प्रतियोगिता में कृति को प्रथम स्थान मिला तो सोनिया द्वितीय व पावनी वर्मा तीसरे पर रही। इसके अलावा सिंगल डांस डांडिया में हिमांगी जायसवाल ने बाजी मारी तो हर्षिता सिंह को दूसरी स्थान पर संतोष करना पड़ा। ड्रेसअप महिला में प्रियंका वर्मा प्रथम रहीं तो अनीता द्विवेदी दूसरे स्थान, बीना सिंह तीसरे स्थान पर काबिज हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हीना देसाई ने कहा कि अभया संस्थान जिस तरह से कार्य कर रही है वे सराहनीय है। अभया संस्था ने महिलाओं उन्नयन और विकास के लिए एक अच्छी योजना तैयार रही है जिसका असर निकट भविष्य में दिखेगा। देररात्रि तक चले उत्सव में महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया और पूरे महौल को मां के वंदन में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर अभय महिला सेवा संस्थान की संरक्षक मंडल, पदाधिकारीगण, सदस्यगण सहित आदि महिला संगठन भी मौजूद रह।
You must log in to post a comment.