
जयंती पर याद किये गये मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम
रिर्पोट- विवेक पाण्डेय
आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालय सरायमीर द्वितीय के प्रांगण में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूम धाम से मनाई गईं। जिसकी शुरूआत मिसाइल मैन के चित्र पर माल्यार्पण कर नगर पंचायत सरायमीर ईओ रंगबहादुर सिंह ने की। इसके बाद सभी बच्चो द्वारा अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अब्दुल कलाम के वाक्य को याद करते हुए कहा कि सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते। इस वाक्य को अगर हम अपने जीवन का लक्ष्य बना ले तो सफलता हमारे कदमो में होगी।
प्रिय राय ने इस राष्ट्र पुरुष की जीवनी विस्तार से बच्चो को बताई। प्रधानाध्यापक अभिमन्यु यादव ने कहा कि अगर मनुष्य दृढ़ निश्चय कर ले तो कोई भी कार्य असंभव नही।ं मिसाइल मैन अब्दुल कलाम सादगी और सद्भावना के मिसाल थे। आने वाली पीढ़िया उनसे सिख लेती रहेंगी।
इस अवसर पर बच्चों के साथ उषा सपना, रंजना प्रजापति भवानी सिंह,सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
You must log in to post a comment.