नगर पालिका चुनाव में DAV डिग्री कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री "योगी"
जब योगी को याद आये सुन्नर और मुन्नर…
Bharat Good News
16 November 2017
390 Views
पूर्वांचल डेस्क आजमगढ़ रिपोर्ट :- विष्णु गौड़
आजमगढ़ की जनसभा को सम्बोधित करने के दौरान एक क्षण ऐसा आया जब सीएम योगी आदित्यनाथ बहुत पुराने वाकये को याद कर भावुक हो गये। वो ऐसा क्षण था जब गोकशी के रोक को लेकर आजमगढ़ में एक आंदोलन चल रहा था। जिसके आजमगढ़ में योगी के नायक थे सुन्नर और मुन्नर यादव। आजमगढ़ में दो नगरपालिका क्षेत्र है और 11 नगर पंचायत। इसमें योगी ने आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह एंव मुबारकपुर से भाजपा प्रत्याशी पूनम देवी व 11 नगर पंचायतो के सभी प्रत्याशियो का नाम ले रहे थे। उसी समय उन्होने मुबारकपुर का जब नाम लिया तो डेढ दशक से ज्यादा समय बाद आज उन्हंे सुन्नर और मुन्नर यादव का नाम याद आ गया। ये दोनो भाई मुबारकपुर क्षेत्र के लोहरा गांव के निवासी थे। इन लोगो का गो हत्या पर रोक लगाने को लेकर निरंतर आंदोलन चलता रहता था। इसमें एक भाई को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। उस आंदोलन के दौरान योगी आदित्य नाथ बतौर सांसद आजमगढ़ में पधारे थे और उस आंदोलन को गति प्रदान किये थे। शायद योगी को अपने भाषण के दौरान अचानक वही क्षण याद आ गया।
You must log in to post a comment.