
कांग्रेस पार्टी ने बापू और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दोनो महापुरूषो का किया नमन
रिर्पोट- शीतला त्रिपाठी
आजमगढ़। महात्मा गांधी की जयंती पर बापू को पूरा देश नमन कर रहा है। इसी कड़ी में आजमगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूम-धाम के साथ मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओ के साथ ही कार्यकर्ताओ ने दोनो महापुरूषो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पदाधिकारियो और पार्टी कार्याकर्ताओ ने कार्यालय से जुलूस निकालकर गांधी तिराहे पहुंचे जहां बापू के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनका नमन किया। वक्ताओ ने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही हम देश को संदेश दे सकते है। बापू के सत्य और अहिंसा के रास्ते चलने पर पूरे विश्व में शोध किया जा रहा है। सभी ने उनके सद्गुणो को अपनाने का सकंल्प लिया। इस दौरान चन्द्रपाल सिंह यादव, ओंकार पाण्डेय, राजबलि राम, शीला भारती, बेलाल अहमद, मालती मिश्रा, सुनील सिंह, बृजनन्दन पाण्डेय, गुफरान अहमद, रमेश चन्द्र शर्मा, सलमा सीतारा, प्रभावती देवी, जैगम अब्बार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You must log in to post a comment.