
मां लक्ष्मी की फोटो
आज के दिन करे ये कार्य तो “कभी नहीं आएगी धन की कमी”
आस्था:– कार्तिक माह की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाया जाता है। दिवाली भारत का प्रमुख त्योहार है ये त्योहार पंचदिवसीय होता है। इस दिन शाम के दिन अवश्य ही घर में दीपक जलाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी इससे घर में प्रवेश करती हैं लेकिन इसके साथ घर से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है और खुशियों का माहौल आता है। दिवाली का सबसे पहला दिन होता है धनतेरस का, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। धनवंतरी को देवताओं का वैद्य माना जाता है। इसलिए स्वास्थ्य रक्षा के लिए इस दिन धनवंतरी की पूजा की जाती है।
धनवंतरि को हिन्दू धर्म में चिकित्सा के देवता भी माना जाता हैं इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसलिए भारत सरकार ने धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाती है। इस त्योहार पर धन संपन्नता के लिए कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। कुबेर देवता को लक्ष्मी का सचिव माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा की जाती है, जिससे हमारे घर में धन की कमी ना रहे। माना जाता है इस दिन भगवान धनवंतरी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन कलश और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है और उन्हीं बर्तनों और धातु की मूर्तियों आदि से दिवाली की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ विशेष काम करने से घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है।
आज करें ये 5 चीजें
- धनतेरस के दिन घर और दुकान के मुख्यद्वार के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल देंष पानी और फूल से भरे इस बर्तन को मुख्यद्वार की पूर्व या उत्तर दिशा में रख दें। इससे घर को चलाने वाले को फायदा होता है।
- घर और दुकान के द्वार पर ओम बनाकर शुभ-लाभ लिखें। ध्यान रहे कि ये चिन्ह दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं।
- धनतरेस और दिवाली के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन पैरों के निशानों को अंदर की तरफ आता हुआ बनाना चाहिए। बाहर आते हुए निशान अशुभ माने जाते हैं।
- इस दिन माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में लगानी चाहिए जिसमें वो कमल के फूल पर विराजमान हों। ऐसी तस्वीर भूल कर ना लगाएं जिसमें वो खड़ी हो। ऐसा करने से शुभ फल मिलते हैं।
- घर या दुकान के मुख्यद्वार पर सुंदर तोरण बांधना चाहिए। तोरण यदि आम के पत्तों, पीपल या अशोक के पत्तों से बना हो तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं।
You must log in to post a comment.