
आजमगढ़-विश्वस्तरीय नगरीय व्यवस्था देगी भाजपा-डा. महेंद्र नाथ
आजमगढ़-डेस्क-रिपोर्ट-अभिषेक कुमार सिंह-सिटी रिपोर्टर


आजमगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विश्वस्तरीय नगरीय जनजीवन उपलब्ध कराने के लिए नगर निकाय का चुनाव लड़ रही है। जनता का उसे अपार समर्थन मिल रहा है। बेहतर जनजीवन देने के उद्देश्य से पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर 12 नवम्बर को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होने जीएसटी पर भी सफाई दी, कहा देश की मजबूत अर्थ व्यवस्था में इसका अहम रोल होगा।
आजमगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओ को उर्जा देने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बीजेपी के भितरघात के सवाल पर कहा कि हम नगर निकाय चुनाव पूरे प्रदेश में वार्ड से लेकर मेयर तक का चुनाव पार्टी लड़ रही है और सभी कार्यकर्ता एकजुट है। जनता का मोदी और योगी के पक्ष में अपार उत्साह दिख रहा है। विपक्ष इस पूरे दृश्य से गायब है। जिसका उदाहरण आजमगढ़ भी है।
नगर निकाय चुनाव संकल्प पत्र पर बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम 12 तारीख को प्रदेश कार्यालय पर अपने संकल्प पत्र को जनता के सामने रखेंगे। संकल्प पत्र में नगरीय जन जीवन को विश्वस्तरीय बनाने का संकल्प होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव मंे लोगो का अपार समर्थन मिल रहा है। मोदी जी योगी के कार्यो को लोगो ने सराह है इसलिए विरोधी कही भी नजर नहीं आ रहे है।
जीएसटी पर लोगो की नाराजगी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने माना की जीएसटी को लेकर कठिनाई है लेकिन मोदी सरकार के बेहतर निर्णय से देश की अर्थ व्यवस्था शीघ्र पटरी पर आ रही है। यह देश की मजबूत अर्थ व्यवस्था का शुभ संकेत है।
बतादे कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज आजमगढ़ जिले की आजमगढ़ नगरपालिका और नगर पंचायतो के प्रत्याशी अजय सिंह सहित सभी प्रत्याशियो के समर्थन में कार्यकर्ताओ को उर्जा देने के लिए सिधारी स्थित एक मैरेज हाल में पत्रकारो के सवालो का जवाब दे रह थे।
You must log in to post a comment.