
भाजपा के बागी अभिषेक जायसवाल दीनू नामांकन करने जाते हुए
आजमगढ़-नगर निकाय चुनाव: भाजपा के बागी अभिषेक जायसवाल दीनू ने किया नामांकन
आजमगढ़-डेस्क-रिपोर्ट- शैलेन्द्र शर्मा


आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में बागवत के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है। भाजपा की बागी तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जायवाल के पुत्र अभिषेक जायसवाल दीनू ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर निर्दल ताल ठोक दिया। तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल के पुत्र अभिषेक जायसवाल दीनू पहाड़पुर स्थित गौशाला से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में उन्होंने जिले का सर्वांगीण विकास किया है। उसी विकास के आधार पर जनता से वोट मांगेंगे। रहा सवाल भाजपा का तो अब उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। पार्टी भटक चुकी है।
You must log in to post a comment.